
अलसी के लड्डू
Neha Verma / Pol Khol Desk
सर्दियों के मौसम में खानपान को लेकर कंट्रोल कम ही होता है। चटपटी चीजें हो या फिर मीठे, सब कुछ खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग हमेशा होती है। अगर आपको मीठे खाने का काफी शौक है, तो घर के बनी चीजों का सेवन करें। घर की बनी चीजें सेहत के लिए हेल्दी होते हैं।
अलसी के लड्डू ना सिर्फ हेल्दी है बल्कि टेस्टी भी है। जिसे सर्दियों के मौसम में घर पर अक्सर बनाया जाता है। इन्हें आप आराम से 10 से 15 दिन तक स्टोर भी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं अलसी के लड्डू कैसे बनाए जाते हैं।
आवश्यक सामग्री
- अलसी – 500 ग्राम
- गुड़ – 500 ग्राम
- चावल का आटा – 1 कप
- देसी घी – 150 ग्राम
- सोंठ – 50 ग्राम
- काजू – 50 ग्राम
- किशमिश – 50 ग्राम
- सूखा नारियल – 50 ग्राम
- मेथी दाना – 50 ग्राम
विधि
- सबसे पहले अलसी को रोस्ट कर लें।
- इसके बाद इसे एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर असली को दरारा (हल्का मोटा) पीस लें।
- इसके बाद कढ़ाही में घी गर्म करें। इसमें चावल का आटा और सोंठ का पाउडर डालें और थोड़ी देर तक भुनें।
- इसके बाद इसमें मेथी दाना डालकर कुछ मिनटों के लिए भुनें।
- फिर इस काढ़ही में पीसी हुई अलसी डालकर कुछ मिनटों के लिए भुनें, फिर इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे एक साथ अच्छी तरह से भुन लें।
- सभी सामाग्री को भुनकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब एक कहाढ़ी में गुड़ की चाशनी तैयार करें। चाशनी तैयार करने के लिए गुड़ में एक कप पानी डालकर उबालें।
- जब गुड़ की चाशनी बन जाए, तो इसे भुनी हुई सामग्री में डालकर अच्छे से मिक्स करें और तुरंत लड्डू का शेप दें। ताकि चाशनी जमे न।
- लीजिए आपका लड्डू तैयार है। अब इसे आप रोजाना 1 खा सकते हैं।