
हिमाचल के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों के लिए अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें:हमीरपुर की दोनों सीटों पर कांग्रेस भारी मतों से हासिल करेगी जीत : सुमन भारती
विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 24 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 23 और 24 अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। दोपहर 2:00 बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई।