
साल में सिर्फ 3 महीने मिलता है ये फल, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
जंगलों में कई फल पाए जाते हैं, उनमें से एक फल ऐसा भी है, जो आपको सिर्फ तीन महीने के लिए देखने को मिलते हैं। अप्रैल से जून महीने तक मिलने वाले इस फल का नाम है काफल। यह ऐसा फल है, जो आपको खट्टे-मीठे रस से भरपूर स्वाद देता है। इसका स्वाद और भी ज्यादा तब बढ़ जाता है, जब इसे आप पहाड़ी नमक के साथ खाते हैं। काफल की खास बात यह भी है कि आप इसे गुठली सहित भी खा सकते हैं, जो आपको नुकसान नहीं पहुंचता है।
उत्तराखंड के जंगलों में काफल पाए जाते हैं। दूकानदार शाम को फल तोड़ने के लिए जंगलों में चले जाते हैं और अगले दिन वह सुबह बाजार में बेचते हैं। इनका मूल्य 320 रुपये किलो से लेकर 400 किलो तक होता है।
ये भी पढ़ें: ज्वालामुखी में हर बीमारी का होता है आयुर्वेदिक इलाज, वैद्य जी से 93170-83047 पर स्वयं करें संपर्क
पेट संबंधित पाचन के लिए भी यह काफल बेहद लाभकारी होता है। लेकिन इस बार बारिश कम और जंगलों की आग की वजह से काफल में वह रस नहीं मिल पा रहा है। इन दिनों काफल की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी इसे बड़े चाव से खाते हैं।