आज का इतिहास : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 26 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1498- चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
1714- स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1894- जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1909- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।
1919- अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1941- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945- सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर हस्ताक्षर किये।
1949- बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
ये भी पढ़ें: जिन उम्मीदों को लेकर जनता ने जताया उन्हीं उम्मीदों को निर्दलीय विधायक ने बेच डाला : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा
1952- नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
1982- एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1994- पीएलओ नेता यासिर अराफात 27 साल बाद गाजा लौटे।
2004- मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन।
2013- उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोग मारे गये।
2015- कुवैत की शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हो गयी तथा 227 लोग घायल हो गये।
2018- अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने 5-4 के एक फैसले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर लगाये गये प्रतिबंध को बरकरार रखा।
2019- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में राजनीतिक मिशन स्थापित करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी।