आज का इतिहास : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 20 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1031: रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
1654: एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1761: माधव राव प्रथम पेशवा बने।
1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।
1847: जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1885 : फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया।
1903: फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1924: खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना।
1929: हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म।
1951: जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।