
ग्राम पंचायत बलोह में किया गया महिला ग्राम सभा का आयोजन
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
ग्राम पंचायत बलोह में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसके अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान लता देवी ने की। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता स्वास्थ्य व महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने पोषाहार तथा एक पेड़ मां के नाम के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। सितंबर माह को पोषाहार माह के रूप में मनाया जाता है, इसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व छः साल तक के बच्चों के पोषण में सुधार लाकर पोषण मिशन को सफल बनाना है।
ये भी पढ़ें :आंगनबाड़ी केंद्र भरनोट में अपने खान पान के बारे किया जागरूक
एक पेड़ मां के नाम पर ग्राम पंचायत भवन के परिसर के पांच पौधे भी लगाए गए। कार्यकर्ता सरोज कुमारी ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि एक-एक पेड़ अवश्य लगाए व अपने बच्चों से भी लगवाए। इस अवसर पर सिलाई शिक्षिका निर्मला देवी, आशा कार्यकर्ता ममता कुमारी, वार्ड सदस्य विद्या देवी, मीना जसवाल, सुनीता देवी, एसएचजी से कुशमा कुमारी, अनिता देवी, बिंदु कुमारी, नीलम देवी, सुनीता देवी उपस्थित रहे।