
किसानों को मक्की का ऑफलाइन होगा भुगतान, कांगड़ा में बिक्री शुरू
पोल खोल न्यूज़ | धर्मशाला
खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश में पहली बार मक्की खरीद रहा है। विभाग किसानों को फसल का भुगतान ऑफलाइन करेगा। किसान भी फसल बेचने के लिए खरीद केंद्रों में पंजीकरण करवा रहे हैं। जिला कांगड़ा में अब तक 329 और चंबा जिले में 320 किसानों ने मक्की बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं।
बता दें कि कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। जिले के तीन खरीद केंद्रों में 135.68 क्विंटल फसल खरीदी गई है। नगरोटा-बगवां में निगम में 27.40 क्विंटल, ढलियारा में 53.28 क्विंटिल, फतेहपुर ब्लॉक में 55 क्विंटल मक्की खरीदी है। चंबा जिले में भरमौर, चंबा, तीसा और चुवाड़ी में मंडियां बनाई हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 24 खरीद केंद्र बनाए हैं। निगम किसानों की ओर से 3,000 प्रति क्विंटल मक्की खरीद रहा है।
ये भी पढ़ें:Himachal : वेबसाइट पर होगी एचआरटीसी बसों के ढाबों की सूची
वहीं, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक धर्मशाला पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि जिला कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं। कांगड़ा में 329 किसानों और चंबा में 320 किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है।