
पार्टी दफ्तर से मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू, निगमबोध घाट पर होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय से उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ है। सीडीएस और तीनों सेनाओं के चीफ निगमबोध घाट में मौजूद रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11:45 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
भारत के 13वें प्रधानमंत्री और इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले सिख नेता थे। मनमोहन सिंह ने मई 2004 से मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार का नेतृत्व किया। 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों कांग्रेस की हार के बाद सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने वाले डॉ. मनमोहन सिंह ने अगस्त 2023 में राज्यसभा में अपनी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी, वे इसके सदस्य थे।
#WATCH दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है।
(सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/uLLLvWCb0T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
पीएम मोदी भी जाएंगे निगम बोध घाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निगम बोध घाट जाएंगे। निगम बोध घाट पर ही राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने निगम बोध घाट जाकर तैयारियों का जायजा लिया। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जाएगा।