
22 जनवरी को सुजानपुर मैदान में जलेंगे हजारों दीपक
बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर प्रांगण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस विशेष दिन को मनाने के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष में स्थानीय मैदान में हजारों दीपक जलाए जाएंगे। दीपक जलाकर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पूजा अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक मनीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विशेष बैठक 2 जनवरी गुरुवार को में बाजार वार्ड नंबर 2 में बने नादिकेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी।
ये भी पढ़ें :साइकिल चुराने के बहाने घर में घुसा युवक, मोहल्ले के लोगों ने किया पुलिस के हवाले
22 जनवरी 2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम राम मंदिर में विराजमान हुए थे जिसके चलते उसे समय मैदान में 5100 दीपक जलाए गए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी वर्गों के लोग इस दीप उत्सव में शामिल हुए थे और उनके घरों से ही दीपक और तेल लेकर ऐतिहासिक मैदान में पहुंचे थे। विगत वर्ष भी इसी तरह कार्यक्रम का सफल आयोजन होगा तमाम बातों को लेकर बैठक में चर्चा होगी। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से इस बैठक में आने का आह्वान किया है।