
वाहन पार्किंग बोली दाता से पैसे वसूल करने में प्रशासन नाकाम : मुनीष गुप्ता
बिंदिया ठाकुर । सुजानपुर
स्थानीय नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े किए हैं। गुप्ता ने कहा कि बीते वर्ष होली मेले के दौरान दिए गए वाहन पार्किंग के पैसे वसूल करने में प्रशासन नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि बोली दाता से पैसे आज तक क्यों वसूल नहीं किए गए। उक्त व्यक्ति के ऊपर प्रशासन द्वारा अब तक क्या कार्यवाही की गई। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने कहा कि करीब 10 महीने पहले सुजानपुर में राष्ट्रीय होली मेला संपन्न हुआ था। इस दौरान प्रशासन द्वारा वाहन पार्किंग की खुली बोली करवाई गई थी।
ये भी पढ़ें: चमियाना शहीद गेट का होगा जीर्णोद्धार : कै रणजीत सिंह
बोली करीब 15 लाख रुपए में बोली दाता के नाम की गई थी| जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति ने अब तक प्रशासन के पास केवल ₹7 लाख रुपए जमा करवाए हैं। जबकि ₹8 लाख से ज्यादा की देनदारी अभी तक उसकी बाकी है। हैरानी की बात यह है कि 10 महीने बीत जाने के बावजूद प्रशासन उसे व्यक्ति से बाहन पार्किंग की हुई खुली बोली के पैसे लेने में नाकाम है| प्रशासन उसे व्यक्ति के साथ नरमदिली क्यों बरत रहा है। क्यों उससे पैसे वसूल नहीं किया जा रहे और अब तक प्रशासन ने उसे व्यक्ति से पैसे लेने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की है।
उन्होंने प्रशासन से आगह किया कि अगर वह उसे बोली दाता के पैसे माफ कर चुके हैं या उससे पैसे लेने का मन नहीं बनाया है तो विकृत वर्ष जितनी भी दुकानदारी होली मेले में लगी थी उन सब लोगों के भी आगे पैसे वापस कर दिए जाएं।