
Delhi Election Result 2025 Update : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत
Delhi Election Result 2025 Update : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, करोल बाग सीट पर भाजपा पीछे
Delhi Election Result 2025 Update : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे
Delhi Election Result 2025 Update : दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, भाजपा ने खत्म किया 27 साल का वनवास, जोरदार वापसी
पोल खोल न्यूज़ डेस्क
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 43 सीटों पर आगे है। आप ने 27 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है।
Delhi Election Result 2025: आतिशी ने जीत पर मनाया जश्न
कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जश्न मनाया।
Delhi Chunav Result: गोपाल राय जीते
बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP के गोपाल राय जीत गए हैं। अभी तक आप ने 11 सीटें जीती हैं। 12 सीटों पर आगे चल रही है।
Delhi Election Result 2025: भाजपा की शिखा राय ने दर्ज की जीत
ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा की शिखा राय ने उन्हें हराया है।
01:16 PM, 08-Feb-2025
‘हम 27 साल के वनवास के बाद वापस आ रहे हैं…’
राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि “मैं राजौरी गार्डन और दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे 17,500 वोटों से जीत दिलाई। यह ऐतिहासिक जीत है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है… आम आदमी पार्टी एक आपदा बन गई थी, लोगों को आज आपदा से छुटकारा मिल गया है… हम 27 साल के वनवास के बाद वापस आ रहे हैं…”
01:01 PM, 08-Feb-2025
‘इस बार दिल्ली के लोगों ने झूठ को जीतने नहीं दिया’
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटियां त्रिशा और सानिधि कहती हैं, “हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। दिल्ली के लोग झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा मौका देने की गलती कभी नहीं करेंगे। हमें पता था कि स्पष्ट जीत होगी, बस हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। इस बार दिल्ली के लोगों ने झूठ को जीतने नहीं दिया…”
12:53 PM, 08-Feb-2025
सीएम आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हराया
दिल्ली की कालकाजी सीट से चुनाव में हारते-हारते सीएम आतिशी जीत गई हैं। सिसोदिया और केजरीवाल हार गए हैं।
त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर 10 राउंड पूरे हो गए हैं। आप की (अंजना पारचा) 4027 वोट से आगे हैं।
कृष्णा नगर विधानसभा सीट सीट पर पांच राउंड पूरे। भाजपा के डॉ अनिल गोयल 14,377 वोट से चल रहे हैं।
12:48 PM, 08-Feb-2025
भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 11919 वोट से आगे
गांधी नगर विधानसभा सीट पर 10 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 11919 वोट से आगे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश सीट पर 11 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा की शिखा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा की शिखा राय को 42280 वोट मिले हैं। जबकि आप के सौरव भारद्वाज को 38634 वोट मिले हैं।
12:46 PM, 08-Feb-2025
केजरीवाल को 3182 वोटों से मिली हार
नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है। केजरीवाल को 3182 वोटों से हार मिली है। अरविंद केजरीवाल की हर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
12:40 PM, 08-Feb-2025
सिसोदिया के बाद नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल हारेआम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया है।
Election Live Delhi: पटपड़गंज विधानसभा सीट जीते भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं। 600 वोट से सिसोदिया की हार हुई है। लक्ष्मी नगर से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत दर्ज की है। पटपड़गंज विधानसभा सीट भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी जीत गए हैं।
दिल्ली चुनाव नतीजों के आधिकारिक रुझानों से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे चल रही है।
#WATCH | Delhi | Celebration continues at BJP office as official trends of #DelhiElectionResults indicating BJP’s comeback in the National Capital
BJP is leading in 45 seats; AAP in 25; as per Election Commission trends pic.twitter.com/OAYyWEZU6l
— ANI (@ANI) February 8, 2025
Delhi Election 2025 Result: केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे-भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि “मैं दिल्ली की जनता को पीएम मोदी की अपील सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं… केजरीवाल सभी मॉडलों में धराशायी हो गए हैं… यह तय है कि केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे। वह सीएम बनना चाहते थे, लेकिन अब वह विधायक भी नहीं रहेंगे… पार्टी हाईकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा…”
#WATCH | Delhi | On #DelhiElectionResults, BJP MP Yogender Chandolia says, “… I thank the people of Delhi for listening to PM Modi’s appeal… Kejriwal has collapsed in all models… It is confirmed that Kejriwal will go to Tihar. He wanted to be the CM but he is not even going… pic.twitter.com/mDFLSzcMXs— ANI (@ANI) February 8, 2025
यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है: रवि किशन
भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कहा कि “यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है, कोई मुख्यमंत्री का चेहरा फेस नहीं था, ये है लोगों का भाजपा पर भरोसा। पूर्वांचल और पूरी दिल्ली की जनता का धन्यवाद। अरविंद केजरीवाल और AAP ने जो गंदी राजनीति शुरू की थी, उसका अंत हो गया है। अब दिल्ली का तेजी से विकास होगा…”
Election Live Delhi: कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप जीते
कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप कुमार मोनू ने जीत दर्ज की है।
कस्तूरबा नगर सीट से भाजपा के नीरज बसोया जीते
दिल्ली में पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में आया है। कस्तूरबा नगर सीट से नीरज बसोया जीत गए हैं।
Election Live Delhi: ‘निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है’
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा, लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।”
11:59 AM, 08-Feb-2025
Election Delhi 2025: मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे
गांधी नगर विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 7653 वोट से आगे चल रहे हैं।
द्वारका सीट पर भाजपा 4800 वोट से आगे।
मटियामहल सीट पर भाजपा 14600 वोट से आगे।
नजफगढ़ सीट पर बीजेपी 19200 वोट से आगे।
कोंडली विधानसभा सीट पर 11 राउंड पूरे। आप के कुलदीप कुमार मोनू 7892 वोट से आगे।
मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे।
Delhi Election 2025 Result: इन सीटों पर भाजपा आगे
नजफगढ़ सीट पर भाजपा 16,200 वोट से आगे।
उत्तमनगर सीट पर भाजपा 5900 वोट से आगे।
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर 6 राउंड तक भाजपा के अभय वर्मा 1862 वोट से आगे।
गांधी नगर विधानसभा सीट पर 6 राउंड के बाद भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 5264 वोट से आगे।
मॉडल टाउन में आठवें राउंड तक भाजपा 7000 वोटों से आगे।
शकूर बस्ती में आठवें राउंड में भाजपा को 5692 और आप को 2603 वोट मिले हैं।
Election Delhi 2025: आतिशी करीब दो हजार वोट से पीछे
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर पांच राउंड तक भाजपा के अभय वर्मा 430 वोट से आगे हैं।
देवली सीट से आप के प्रेम चौहान आगे चल रहे हैं।
बिजवासन सीट पर भाजपा 6100 वोट से आगे।
पालम सीट पर भाजपा 1860 वोट से आगे।
कालकाजी सीट पर राउंड आठ के बाद आतिशी करीब दो हजार वोट से पीछे चल रही हैं।
Election Live Delhi: विकासपुरी सीट पर भाजपा 7400 वोट से आगे
त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर कुल सात राउंड तक आप की अंजना पारचा 13375 वोट से आगे।
विकासपुरी सीट पर भाजपा 7400 वोट से आगे।
मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय आगे चल रहे है। भाजपा को 17208 मत प्राप्त हुए। आप को 13271 वोट मिले।
उत्तम नगर सीट से भाजपा 4000 वोट से आगे।
द्वारका सीट पर भाजपा की लीड 2500 हो गई है।
Delhi Election 2025 Result: द्वारका सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई
शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर पांच राउंड तक भाजपा 8749 वोट से आगे है।
द्वारका सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई है। अब भाजपा 1383 वोट से आगे है।
मटियामहल सीट से भाजपा 10200 वोट से आगे चल रही है।
कालकाजी सीट पर 7 राउंड पूरे हो गए हैं। रमेश बिधुड़ी आगे चल रहे हैं। उन्हें 29481 वोट मिले हैं। आतिशी को 26591 मत प्राप्त हुए हैं।
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर चार राउंड तक आप के बीबी त्यागी 2237 वोट से आगे हैं।
Election Delhi 2025: पटपड़गंज सीट पर भाजपा को बढ़त
पटपड़गंज विधानसभा सीट पर छह राउंड तक भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी 12822 वोट से आगे।
कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर चार राउंड तक भाजपा के डॉ अनिल गोयल 7488 वोट से आगे
उत्तम नगर सीट पर भाजपा 3200 वोट से आगे।
नजफगढ़ सीट पर भाजपा 12800 मत से आगे।
विकासपुरी सीट पर भाजपा 4387 वोट से आगे।
Election Result Delhi: कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है। मतगणना के बढ़ते रुझानों के कांग्रेस कार्यालय सुनसान नजर आया।
Delhi Election Live Update: पालम विहार सीट पर भाजपा 1440 वोट से आगे
दिल्ली की नजफगढ़ सीट पर भाजपा को 12,600 वोट की बढ़त।
विकासपुरी सीट पर भाजपा 4400 वोट से आगे
उत्तमनगर सीट पर भाजपा 4900 वोट से आगे।
त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर 5 राउंड तक आप की (अंजना पारचा) 11132 वोट से आगे।
द्वारका सीट पर भाजपा ने 2900 वोट से बढ़त बना रखी है।
पालम विहार सीट पर भाजपा 1440 वोट से आगे है।
Delhi Election 2025 Result: मॉडल टाउन सीट पर आप आगे
मॉडल टाउन सीट पर पांचवे राउंड के बाद आम आदमी पार्टी 2771 से आगे।
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर आप के बीबी त्यागी 2019 वोट से आगे।
कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर 3 राउंड तक भाजपा के डॉ अनिल गोयल 6325 वोट से आगे।
कोंडली विधानसभा सीट 6 राउंड तक आप के कुलदीप कुमार मोनू 15605 वोट से आगे।
Election Delhi 2025: इन सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त
गांधी नगर विधानसभा सीट से आप के नवीन चौधरी 3030 वोट से आगे हैं। वजीरपुर में भाजपा 494 वोट से आगे है।
कोंडली विधानसभा सीट पर 5 राउंड तक आप के कुलदीप कुमार मोनू 10254 वोट से आगे।
विकासपुरी में भाजपा 4300 वोट से आगे
द्वारका में भाजपा 2400 वोट से आगे
मटियामहल सीट से भाजपा 6200 वोट से आगे
नजफगढ़ सीट से भाजपा 11300 वोट से आगे
Election Live Delhi: मॉडल टाउन में आप आगे
मटियाला में भाजपा 2100 वोट से आगे।
मॉडल टाउन में आप आगे।
आदर्श नगर सीट पर आप आगे
विकासपुरी में भाजपा 2900 वोट से आगे
नजफगढ़ में भाजपा 10600 वोट से आगे
नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे
तिमारपुर विधानसभा सीट से आप 1927 वोट से आगे चल रही है। सादर बाजार सीट पर छह हजार वोट से आप के सोम दत्त आगे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे है।
Election Delhi 2025: द्वारका में भाजपा 1000 वोट से आगे
चांदनी चौक से आप 4000 से अधिक वोट से आगे चल रही है। द्वारका में भाजपा 1000 वोट से आगे। मटियाला में भाजपा 4600 वोट से आगे है। देवली से आप के प्रेम चौहान चौथा राउंड में 4290 वोट लेकर आगे चल रहे हैं।
दिल्ली के लोग ‘प्रयोगात्मक’ राजनीति से तंग आ चुके थे: सुधांशु त्रिवेदी
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि “हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी बेहतर और निर्णायक होंगे। यह दिखाता है कि लोगों को पीएम मोदी के वादों पर कितना भरोसा है। यह हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है… दिल्ली के लोग ‘प्रयोगात्मक’ राजनीति से तंग आ चुके थे।
Delhi Election 2025 Result: करोल बाग सीट पर दुष्यंत गौतम पीछे
उत्तम नगर में भाजपा 3600 वोट से आगे चल रही है। करोल बाग सीट पर दो राउंज के बाद भाजपा के दुष्यंत गौतम चार हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हैं।
Election Delhi 2025: बुराड़ी और मॉडल टाउन सीट पर आप की बढ़त
दूसरे राउंड में मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी 500 वोटों से आगे हैं। बुराड़ी विधानसभा सीट पर आप 1000 से बढ़त लिए हुए है। आप के प्रत्याशी संजीव झा हैं। इस सीट पर जेडीयू गठबंधन के साथ भाजपा चुनाव लड़ रही है।
Election Live Delhi: तिमारपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर
तिमारपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा 200 से आगे तो कभी आप हो रही है।
Delhi Election 2025 Result: बिजवासन में भाजपा की बढ़त
कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हो गए हैं। विकासपुरी में भाजपा 18 वोट से आगे चल रही है। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप की अंजना पारचा 5933 वोट से आगे चल रही हैं। बिजवासन में भाजपा की बढ़त जारी है। पालम में भी भाजपा की बढ़त है, मगर अंतर काफी कम है।
Election Delhi 2025: इन सीटों पर भाजपा आगे
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के अभय वर्मा 1190 वोट से आगे चल रहे हैं। मालवीय नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे हैं।
Delhi Election 2025 Result: नजफगढ़ में भाजपा को बढ़त
बिजवासन में भाजपा 2000 वोटों से आगे चल रही है। गांधी नगर विधानसभा सीट पर आप के नवीन चौधरी ने बढ़त बना रखी है। नजफगढ़ में भाजपा 4000 वोटों से आगे चल रही है।
#DelhiElectionResults | BJP surges ahead of AAP as the party leads in 42 seats out of the total 70 seats in Delhi, as per early official trends pic.twitter.com/57SMfInib8
— ANI (@ANI) February 8, 2025
Election Live Delhi: त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप आगे
उत्तम नगर में बीजेपी 2000 वोटों से आगे चल रही है। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप की अंजना पारचा आगे चल रही हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रियंका गौतम आगे हैं।
Election Result Delhi: 10 बजे तक भाजपा को 39 सीटों पर बढ़त
चुनाव आयोग के अनुसार, रुझानों में 10 बजे तक भाजपा ने 39 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जबकि आप को 23 सीटें मिल रही हैं।
09:48 AM, 08-Feb-2025
भाजपा को 50% से अधिक वोट- अतुल गर्ग
दिल्ली चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने पर भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा को 50% से अधिक वोट मिलेंगे और पार्टी सरकार बनाएगी।”
09:45 AM, 08-Feb-2025
वीरेंद्र सचदेवा ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मतगणना के दौरान कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा आगे चल रही है, जबकि AAP पीछे चल रही है।
09:43 AM, 08-Feb-2025
चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी भाजपा को बहुमत
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया।
09:37 AM, 08-Feb-2025
Election Result Delhi: मुस्तफाबाद सीट से भाजपा आगे
मुस्तफाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर 24 राउंड वोटों की गिनती होगी। अभी एक राउंड की गिनती हुई है।
09:33 AM, 08-Feb-2025
Delhi Election Result Live Update: भाजपा 50 सीटों पर आगे
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
09:27 AM, 08-Feb-2025
Election Result Delhi: ‘भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है’
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है…भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।”
09:24 AM, 08-Feb-2025
Election Delhi 2025: चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 19 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 5 सीटों पर आगे है।