
सोने की कीमतों में गिरावट: जानें आज के सोने – चांदी के ताजा भाव
पोल खोल न्यूज़ | नई दिल्ली/शिमला
शनिवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोने का भाव ₹87,003 प्रति 10 ग्राम है, जो ₹540 कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹7,976.3 प्रति ग्राम पर आ गया है, जिसमें ₹500 की गिरावट आई है।
वहीं, दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम है, जो ₹1,000 की गिरावट के साथ दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते 23 फरवरी को सोने का भाव ₹87,943 था, जबकि कल यानी 28 फरवरी को यह ₹87,983 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी का भाव पिछले हफ्ते ₹1,03,600 था और कल ₹1,01,000 प्रति किलोग्राम रहा।
चेन्नई में सोने की कीमत ₹86,851 प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह ₹86,857 और ₹86,855 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें तो मुंबई में इसका भाव ₹99,300 प्रति किलोग्राम, चेन्नई में ₹1,07,600 और कोलकाता में ₹1,00,800 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Himachal : कांग्रेस निष्क्रिय नहीं, इसे मज़बूत करने की ज़रूरत : पाटिल
सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं, जिनमें वैश्विक मांग, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों में बदलाव और सरकारी नीतियां शामिल हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की मांग और आपूर्ति भी कीमतों को प्रभावित करती है।
एमसीएक्स वायदा बाजार में अप्रैल 2025 के लिए सोने का भाव ₹84,800 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि जुलाई 2025 के लिए चांदी ₹99,322 प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।