
हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश में 3 दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग शिमला ने आगामी दिनों के लिए प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। आपको बता दें कि बीते दिनों हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी और बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया। हालांकि 5 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
ये भी पढ़ें : आज सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी हुई महंगी…. जानें आज का सोने का भाव
मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश में 8 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 9 मार्च को प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिले के ऊंचे इलाकों में कई जगह बर्फबारी की संभावना है। जबकि 10 और 11 मार्च को प्रदेश के ऊंचाई व मध्य पर्वतीय इलाकों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 12 मार्च को मौसम विभाग द्वारा प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी को बताई गई है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ सकती है।