
भोरंज मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का लिया आशीर्वाद
रजनीश शर्मा | हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में रहे मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भोरंज मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी नव गठित कार्यकारिणी के साथ प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल धीमान, पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, और मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मिले बृज मोहन सोनी, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रोफेसर धूमल ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश भर में हर मंडल को दो भागों में बांटा है ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें देश के युवाओं से लेकर महिलाओं तक का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नए और पुराने अनुभवी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए।
आने वाले समय में भोरंज सहित जिला हमीरपुर में हम भारतीय जनता पार्टी को और ज्यादा मजबूत करें जिससे हमारे विधानसभा और लोकसभा में हमारे विधायक और सांसद बने उसके लिए संगठन के लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।