
होली के दिन 14 मार्च को टौणी देवी बाजार रहेगा बंद, व्यापार मंडल ने लिया निर्णय
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
होली पर्व के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को टौणी देवी बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल ने होली पर्व के दिन 14 मार्च को बाजार को बंद रखने का फैसला लिया है। इस दिन सभी व्यापारी मिलकर होली उत्सव की खुशियां मनाएंगे। वहीं व्यपारी 14 मार्च को सुजानपुर होली मेले में भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: सुजानपुर में सीएम ने की जल शक्ति विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा
व्यापार मंडल के प्रधान पवन सोनी ने कहा कि टौणी देवी के व्यापारी 14 मार्च को होली वाले दिन दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने सभी लोगों को होली पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि इस दिन को जश्न के तौर पर मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन नशे का प्रयोग न करें और त्यौहार को हर्षौल्लास से मनाएं।