
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में किया फल वितरण
रजनीश शर्मा | हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के सब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष डायरेक्टर एचपीएमसी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के लोगों के साथ टौणी देवी के अस्पताल में मरीज को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के लोगों को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो हर आम आदमी की सोच पर काम कर रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री खुद आम परिवार से निकले हुए व्यक्ति हैं जो हर वर्ग के लोगों की पीड़ा को समझते हैं।
ये भी पढ़ें : ढलियारा में पलटा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो रिक्शा, 12 घायल
हमारी भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु प्रदान करे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से विनोद कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, जगदीश चंद, सुरेंद्र चौहान, संजीव कुमार, जगदेव चंद, सुरेश, मंत्री सुभाष चंद, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।