
हादसा : उखली में प्रवासी मजदूर बना रहा था नाश्ता, LPG सिलेंडर फटा, मौके पर मौत
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हरदीप (25) पुत्र चंद्रपाल निवासी मल्लपुर बलौरी जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश से वीरवार को ही रोजी रोटी के लिए उखली गांव आया था। शुक्रवार को वह अपने साथियों के साथ नाश्ता बना रहा था तो गैस सिलेंडर लीक हो गया। एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। हरदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके अन्य साथी सैफ है।
घटना शुक्रवार सुबह उखली क्षेत्र में घटित हुई सवेरे 7 बजे गैस रिसाव हुआ। उस वक्त मजदूर नाश्ता बना रहे थे। मृतक हरदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। गैस रिसाव के बाद हुए सिलेंडर ब्लास्ट की घटना की छानबीन की जा रही है।