
Pol Khol News Desk
देश और दुनिया में 07 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे:-
भारत और विश्व के इतिहास में 07 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया, जिसमें 2043 लोगों की मौत हो गई।
1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
ये भी पढ़ें: महिला ने संकट मोचन मंदिर के पुजारी पर लगाए गंभीर आरोप
1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
1995 – भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
ये भी पढ़ें: Temple Of Himachal : कुल्लू राजाओं की कुल देवताओं में से एक माँ शरवरी देवी
2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
2008 – हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।