
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
भारत के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में गणित दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों को गणित के बारें में जानकारी दी गई और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें बच्चों ने बढ-चढ़ कर भाग लिया। गणित के जटिल प्रश्नों को सरल तरीके से हल करने के सुझाव विद्यार्थियों को दिए गए।
छोटे बच्चों को चार्ट और मॉडल द्वारा गणित से गणित संबंधी कुछ तथ्यों को बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय चेयरमैन विकास दीक्षित व मुख्य अध्यापिका रेशमा दीक्षित ने बच्चों द्वारा दी गई। गतिविधियों की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे ही गतिविधियों द्वारा विषय को रूचिकर बनाने के लिए प्रेरित किया।