
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
आज भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक बड़सर मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल की अध्यक्षता में कालका माता मंदिर बड़सर में संपन्न हुई। इस बैठक में बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, किसान मोर्चा जिला के दोनों महामंत्री संजीवन पटियाल, दिनेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: चार वर्षों में होगी 1932 बसों की खरीद, 327 इलेक्ट्रिक बसें होंगी
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में किसान मोर्चा के पदाधिकारीयो और सदस्यों से विस्तृत चर्चा की तथा हर गांव से 10-10 किसान प्रहरी बनाने के निर्देश बड़सर मंडल किसान मोर्चा को दिऐ। उन्होंने कहा भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी 500 वर्षों बाद 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।
इस उपलक्ष्य पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर किसान मोर्चा बडसर मंडल ने कालका माता मंदिर बडसर मे सफाई की तथा सभी से आवाहन किया गया कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरो में दिवाली की तरह दिए और पटाखे जलाकर धूमधाम से बनाएं।