
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस बयान में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने आम जनता की समस्याओं के घरद्वार पर समाधान के लिए जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत की थी। अब खुद ही कांग्रेस सरकार ने जनमंच का नाम बदलकर सरकार गांव के द्वार जाने को मजबूर होना पड़ा है। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को अब जनता की याद आई है और सरकार गांव के द्वार जा रही है।
ये भी पढ़ें: जिला के हर गांव से 10-10 किसान प्रहरी बनाए जाएंगे : अनिल (काकू)
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि भले ही कांग्रेस द्वारा पूर्व भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया जाता रहा हो, लेकिन कहीं न कहीं कांग्रेस सरकार अब भाजपा की नीतियों की नकल करने लगी है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। एक वर्ष से अधिक समय में सरकार प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जो महिलाओं के साथ वादे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं।अब अब कांग्रेस भाजपा की नीतियों को ही अपना रहे हैं।