
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुजानपुर के गांव छम्ब पंचायत कक्कड़ में किया गया। पूरे गांव ने इस कार्यक्रम को बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया। गांव में कलश यात्रा के साथ राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की झांकी निकाली और कक्कड़ पंचायत में झांकी द्वारा भ्रमण किया गया। ढोल नगाड़ों की गूंज में सभी लोग राम में हो गए महिलाओं ने गीत संगीत के माध्यम से इस कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
ये भी पढ़ें: बराड़ा में 11 लाख रुपए से शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में हमारे मन में विराजमान करें और विश्व शांति और देश की उन्नति में सभी जनमानस सद्बुद्धि प्रदान करें। उन्होंने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज लोग भगवान राम के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम में आए और भगवान राम का दर्शन कर अपने आप को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को समर्पित किया।
विनोद ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन गांव छम्ब सभी के सहयोग द्वारा किया गया। गांव में भगवान राम मंदिर पर हवन के साथ-साथ विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता में भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर, बूथ अध्यक्ष धर्मचंद, बूथ पालक रत्न चंद, बीएलए रणबीर ठाकुर, दीपचंद, सनी ठाकुर, मणि ठाकुर, तरसेम ठाकुर तथा प्रवीण कुमार रहे।