Pol Khol News desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 24 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 24 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है :-
1857- भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई।
1859- 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
1862- बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया।
1877- महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में सूखे की मार, 15 से 25 फीसदी पेयजल योजनाएं प्रभावित
1924- रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1924- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म।
1936- अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1943- हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म।
1950-संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।
1950- जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
1951- प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952- बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।
1965 -ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन।
1966- इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
1966- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन ।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में बनीं 40 दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से वापस मांगा स्टाॅक
1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1990- जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
2000- राष्ट्रपति ने चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को मंजूरी दी।
2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया गया।
2003- फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
2011- भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन।