पोल खोल न्यूज़ डेस्क | कांगड़ा
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने डैकबा में एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान चरणो राम पुत्र त्रिलोचन निवासी शिल्परी भरमौर के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : Taste Of Himachal : बनाएं जिमीकंद की सब्जी, आसान है बनाने का तरीका
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर की टीम को बड़ी सफलता लगई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।