
पोल खोल न्यूज़ | बिलासपुर
बिलासपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महबूब खान की मृत्यु पर बिलासपुर जिला के कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख जताया है और महबूब खान के शोक संतृप्त पर परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। महबूब खान प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य, जिला सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और रंगमंच से जुड़े एक उम्दा कलाकार व गायक भी थे। 70 के दशक से इन्होंने कांग्रेस पार्टी को अपनी सेवाएं वर्तमान समय तक दी, वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद बताएं कि ऊना से हमीरपुर कब पहुंचेगी रेल : रजनीश कुमारी चौहान
प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, हाउसिंग एवं टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ बाबू राम गौतम, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान, जिला शिकायत समिति निवारण के सदस्य हेम राज ठाकुर, जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर, धीरज शर्मा, लक्षण दास कौशल, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, कांता शर्मा, निक्का राम मेहता, भूपिंदर सिंह ठाकुर, प्रोफेसर जय राम शर्मा, कमल शर्मा, अनीश ठाकुर, पुनीत कौंडल, प्रेम लाल, राजेन्द्र चौहान, कंचन शर्मा, विजय कुमार, रूप लाल चौहान, संजीव शर्मा, दिव्य कुमारी, देवांश शर्मा, विजय लक्ष्मी, शैलेन्द्रा शर्मा, पारुल चौहान, अपूर्व शर्मा, केवश कौंडल, राजीव शर्मा, अरमान अली, हैपी सिंह, रिदम शर्मा, निशा शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, शुभम चौहान, सन्दीप कुमार, रमेश राणा, गौरव भारद्वाज, किरण कुमार, निर्मला राजपूत, दौलत राम बादल, नगर परिषद के मनोनीत पार्षद बीना राणा, सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता रमेश चंद पंवर, मुनीश शर्मा, गौरव शर्मा ‘गोलू’ शुभम, कमल, धीरज वर्मा, रितेश शर्मा, सुशील शर्मा, विशाल ठाकुर व अन्य कांग्रेस जनों ने दुख व्यक्त किया है और शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और कहा कि महबूब खान कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाने और पार्टी में इनकी भूमिका अनुकरणीय रही है।