
सुक्खू भाई ने भाजपा को किया एक्सपोज… संदीप सांख्यान
सत्ता से दूर रह कर छटपटा रही है भाजपा….. संदीप सांख्यान
प्रपंच रचना भाजपा की संस्कृति… संदीप सांख्यान
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि सत्ता से बाहर बैठी भाजपा सत्ता में आने के लिए दिन रात साजिशों को अमलीजामा पहनाने की फिराक में है। अभी हाल ही में भाजपा द्वारा रचा गया षड़यंत्र औंधे मुंह गिरा है। भाजपा इस खेल मे चारों खाने चित्त हुई है। इस सारे प्रकरण में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक परिपक्व और अनुभवी नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। डावांडोल हो रही नैया को शिद्दत से किनारे लाकर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से साबित कर दिया कि वे राजनीति के पक्के खिलाड़ी हैं तथा विपरीत परिस्थितियों में भी वे बेहतर प्रदर्शन कर अपने कुनबे को संभालने में माहिर हैं।
ये भी पढ़ें: शांत प्रदेश को अशांत करने के बीजेपी के मंसूबे पूरे नहीं होंगे : रोहित शर्मा
संदीप सांख्यान ने कहा कि जनता के पूरे आशीर्वाद और प्रचंड समर्थन के साथ कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर विश्वास जताया है तथा इस विश्वास की रक्षा करने के लिए सुक्खू सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो जो वायदे जनता के साथ किए थे, धीरे धीरे उन वायदों को पूरा किया जा रहा है। सुक्खू सरकार अपने दम पर प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। बीते वर्ष बरसात में आई प्राकृतिक आपदा में हुए भारी जानी व माली नुकसान को लेकर केंद्र सरकार की रवैया सबकी समझ में आ चुका है, बावजूद इसके सुक्खू सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के जख्मों को ठीक कर राहत पहुंचाने का दूरदर्शी काम किया है। सुक्खू सरकार के पांव मजबूत होते देख भाजपा के पेट में बल पड़ना स्वाभाविक है। लेकिन सत्ता से दूर रहकर छटपटा रही भाजपा स्थित एवं विश्वसनीय सरकार को अस्थिर करने पर तुली है।
अभी हाल ही में जो प्रपंच भाजपा द्वारा रचा गया वह भाजपा की संस्कृति बन चुका है। लेकिन भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने केवल सपने ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत देश का लोकतंत्र विश्व का विश्वसनीय लोकतंत्र है लेकिन सत्ता की प्यासी भाजपा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने पर तुली है। देश की जनता यह जान चुकी है कि स्थायी नेेतृत्व और ढकोसलों के बीच क्या अंतर है। संदीप सांख्यान ने दावा किया है कि देश व प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की झूठी लोकप्रियता पर करारा प्रहार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।