
-
सोशल मिडिया पर छोड़े जा रहे व्यंग्य वाण, भाजपा नेता नवीन शर्मा ने भी दागे शब्दवाण
-
कहा…… घर का जोगी जोगड़ा , बाहर का जोगी सिद्ध
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
सोशल मिडिया इन दिनों अपने विचारों को व्यक्त करने का एक स्वतंत्र प्लेट फार्म बन चुका है। प्रदेश की राजनीति में जहां कांग्रेस दो फाड़ हो गई वहीं भाजपा के अंदर भी तनाव महसूस होने लगा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया व्यंग्य वाणों से भरा पड़ा है।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चैयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा भी वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए है। एबीवीपी से भाजपा की राजनीति में आए नवीन शर्मा 2022 में हमीरपुर सदर से भाजपा टिकट के सशक्त दावेदारी ठोक चुके हैं।
ये भी पढ़ें: युवती ने पुलिस जवान पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
फरवरी 2024 के बाद बदले राजनीतिक माहौल तथा हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा के इस्तीफे के बाद भाजपा ने ज्वाइनिंग के बीच नवीन शर्मा ने सोशल मिडिया पर शनिवार को एक पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा है , घर का जोगी जोगड़ा , बाहर का जोगी सिद्ध। राजनीतिक गलियारे में इस पोस्ट की खूब चर्चा है। यह पोस्ट नवीन शर्मा ने उस वक्त डाली है जब निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
इस बारे नवीन शर्मा ने कहा कि यह उनके स्वतंत्र विचार हैं तथा इसे राजनीतिक पोस्ट से अर्थ लेकर नहीं देखा जा सकता।