
Hamirpur / Neha Verma
हिमाचल प्रदेश में एंकली नाम का एक व्यंजन भी काफी पसंद किया जाता है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को भी ‘एंकली’ नाम की यह डिश काफी पसंद आती है। एंकली को चावल के आटे से बनाया जाता है। एंकली को आप दूध, घी, सब्जी के साथ खा सकती है। आप चाहे तो इसे हलके गरम दूध में शकर डाल कर खा सकते है।
आवश्यक सामग्री
- कप चावल का आटा
- थोड़ा सरसों का तेल
- गरम पानी
- एंकली पॉट या करछी
विधि :
- चावल के आटे को गरम पानी के साथ गूंथना है।
- उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर धीरे-धीरे पतला घोल बनाना है।
- करीब 10 मिनट के लिए सूती कपडे से ढक कर रख देना है।
- सूती कपडे के साथ तेल को तवे पर अच्छे से लगा लेना है।
- उसके बाद एंकली पॉट या करछी में आटा डाल कर अच्छे से तवे पर डालना है
- गैस फ्लेम धीमा रखना है।
- उसके बाद एंकली को धीरे-धीरे घूमाना है।
- उसके बाद एंकली को पलटना है।
- अच्छे से सिकने के बाद एंकली को तवे से उतार लेना है। एंकली तैयार है।