
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
आज जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के पुर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सदयाना पंचायत में नशे के खिलाफ अभियान चलाये महिला मंडल के सदस्यों के आमंतरण पर उनसे मुलाकात की। विदित रहे की इससे पहले भी महिला मंडल ने नशे के खिलाफ एक रैली आयोजित की थी जिसमें दीपक शर्मा ने विशेषतोर पर शिरकत की थी और महिलाओं को इस अभियान में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था। पिछले दिनों महिलाओं के निगरानी अभियान के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी वाले ने महिलाओं को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया जिसके बाद महिलाओं की हौंसला अफजाई के लिए दीपक शर्मा ने उनसे मुलाकात कर नशे के खिलाफ अभियान में उनका मनोबल क़ायम रखने का आह्वान किया ।दीपक शर्मा ने इस अवसर कहा कि एकता में ताकत होती है और एकता के साथ किया गया प्रयास ही सार्थक होता है।
इसी एकता के बल पर ग्राम पंचायत सदयाना की महिलाएं अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए रात में पूरे गांव में भ्रमण कर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह अभियान गांव को नशामुक्त करने के लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दे रहा है। सदयाना पंचायत की महिलाएं सीमित उपलब्ध संसाधन व सामर्थ्य के अनुसार आसपास के ग्रामों में सामाजिक बदलाव लाने का काम कर रही है। इसमें नशा मुक्ति उनका मूल मकसद है।
दीपक शर्मा ने कहा की समाज में सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को नशा छुड़ाकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए एक नई राह प्रदान की जा सकती है।दीपक शर्मा ने सभी महिलाओं को आश्वस्त किया की प्रदेश की सुखु सरकार , प्रशासन आपकी नशे के खिलाफ अभियान में आपके साथ है।