
शिमला की सड़कों पर दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर से तेंदुए का आतंक मंडराने लगा है। उपनगर चक्कर स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी में तेंदुआ को देखा गया है। सीसीटीवी में तेंदुए की हरकत कैद हुई है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे तेंदुआ सड़क पर घूम रहा है। तेंदुए की सूचना मिलने के बाद वन विभाग भी हरकत में आ गया। विभाग द्वारा लोगों को अलर्ट किया गया। सीसीटीवी में कैद केंदुए का वीडियो भी वायरल हो रहा है। विभाग की ओर से चक्कर के लोगों को विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। प्रशासन और वन विभाग ने उनसे देर रात घर से बाहर नहीं निकले की अपील की है।
ये भी पढ़ें: मंडी के परौल गांव में हुआ रहस्यमयी धमाका, मकान क्षतिग्रस्त
मिली जानकारी के अनुसार चक्कर में पहले भी तेंदुए को देखा गया था। अब फिर सीसीटीवी में तेंदुए की हरकत कैद होने के लोगों को अब अपनी जान की चिंता होने लगी है। शहर के प्रमुख इलाके में तेंदुए के आने से लोगों में डर पैदा हो गया है। गौरतलब है कि शिमला में तेंदुए का आतंक जानलेवा साबित हो चुका है। इससे पहले खालिनी के समीप तेंदुआ एक मासूम बच्ची को उठा ले गया था।
उस समय वन विभाग ने पिंजरा लगाया था लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा। अभी सर्दियों में संजौली इलाके में भी तेंदुआ देखा गया था। तेंदुए ने यहां पर कुत्तों को अपना निशाना बनाया था। उस समय भी लोगों ने भी तेंदुए को देखा था। एक बार फिर चक्कर इलाके में तेंदुए की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग जिला प्रशासन और वन विभाग टीम से अपील कर रहे हैं कि शहर में तेंदुए नहीं आ पाए, इसके लिए ठोस कदम उठाय जाएं।