आज का इतिहास : यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 28 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1414- खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
1674- जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1883- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म।
1908- जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1918- अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और उसने स्वयं को लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1923 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव का जन्म।
1940- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952- यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1956- फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेशों को भारत को सौंपा।
ये भी पढ़ें :डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला, राशन पहुंचने से पहले गायब
1959- अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961- मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना।
1963- बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1964- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महबूब खान का निधन।
1965- धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1971- तत्कालीन सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1989- मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी।
1996- रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।
1996- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1998- पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया।
2002- नेपाल में आपातकाल लगा।
2008- नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।
ये भी पढ़ें :स्कूल बस और ट्राले के बीच जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
2008- अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये।
2010- पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 141 यात्रियों की मौत हुई।
2012- भारतीय राजनेता मुलायम सिंह यादव लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से सम्मानित।
2016- भारतीय अभिनेता सुरेश चटवाल का निधन।
2018 – बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नई दिल्ली में दो गड्ढों पर आधारित ट्विन पिट टॉयलेट टेक्नाेलाॅजी को लोकप्रिय बनाने के अभियान का शुभारम्भ किया।