
सोलन पहुंचे अनुराग ठाकुर, कहा- पद चाहे कोई भी हो, हिमाचल का विकास मेरी पहली प्राथमिकता…
पोल खोल न्यूज़ | सोलन
हमीरपुर लोकसभा सीट से पांचवी बार सांसद चुनकर आए और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सोलन पहुंचे। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शमलेच में उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल से जेपी नड्डा को केंद्र में मंत्री बनने पर बधाई देते हैं और केंद्र में मोदी सरकार बनने के लिए भी बधाई देते हैं।
वहीं, अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार है और केंद्र में भाजपा सरकार, ऐसे में भाजपा के चारों सांसद हिमाचल के विकास के लिए कार्य करेंगे, क्योंकि पहले भी हिमाचल का विकास उनकी प्राथमिकता रही है और अब भी वे विकास के लिए ही कार्य करेंगे।
ये भी पढ़ें:Himachal : विधानसभा उपचुनाव में चुने गए छह विधायकों ने ली शपथ
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो भी पद मिले, वह हमेशा संगठन के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहे हैं और हिमाचल का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। भाजपा के चारों सांसद हिमाचल से चुने गए हैं, ऐसे में सभी बड़े प्रोजेक्ट्स लाने और हिमाचल का विकास करने के लिए कार्य करेंगे।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डालकर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताया है। केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर देश की एक अलग पहचान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी है। मोदी सरकार की तीसरे कार्यकाल की शुरुआत अब हो चुकी है, जिसमें विकसित भारत की गाथा लिखी जाएगी।