
चम्बोह की सोनिका बनी “शान ए हिमाचल” विजेता
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
नादौन में ‘हम है हिमाचल’ थीम पऱ आयोजित प्रतियोगिता के सन्देश के साथ “मिसिज शान ए हिमाचल” सीजन 5 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अवाहदेवी के साथ लगते चम्बोह गांव की सोनिका ने “मिसिज शान ए हिमाचल 2024” का खिताब अपने नाम कर इलाके का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग का शौक था और आज इस उपलब्धि को पाकर वह बहुत खुश हैं।
“मिसिज शान ए हिमाचल -2024” के आयोजन में हिमाचल के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें मिस, मिस्ट्रेस केटेगरी शामिल थी, यह प्रतियोगिता दो दिन चली।
ये भी पढ़ें: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण की पैमाइश पूरी, पांच अक्तूबर को कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट
महिलाओं को दिया यह संदेश
सोनिका ने कहा है कि समाज के उत्थान में महिलाओं की अहम भूमिका है। लोग अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए सजग रहें। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं में शक्ति स्वरूपा हैं। उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा होना चाहिए। सोनिका ने “शान ए हिमाचल” प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता विशाल शर्मा का आभार जताया है।