
-
केजरीवाल को लग सकता है झटका, एग्जिट पोल्स भाजपा के पक्ष में
-
7-2 के बहुमत से 26 साल बाद भाजपा की सरकार बनने के दावे
पोल खोल न्यूज़ | नई दिल्ली
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान पूरा होने के बाद आए एग्जिट पोल्स 7-2 के बहुमत से दिल्ली में तख्तापलट की ओर इशारा कर रहे हैं। सात एग्जिट पोल्स के अनुसार भाजपा 26 साल बाद देश की राजधानी की सत्ता में लौटती दिख रही है, जबकि दो एग्जिट पोल्स आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के चौथी बार सत्ता में लौटने की बात कहा रहे हैं। मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन इसमें भाजपा को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। इन आंकड़ों के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि भाजपा 35-40 सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाती दिख रही है।
वहीं कांग्रेस को भी एक सीट मिलती दिख रही है। इसी तरह चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। इस सर्वे के अनुसार, दिल्ली में आप को 25-28 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 39-44 सीटें जीतती दिख रही है। कांग्रेस को 2-3 सीटें जीत सकती हैं। पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी दिल्ली में बदलाव होता दिख रहा है और भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। इस पोल के मुताबिक, आप 18-25 सीटें हासिल कर सकती है, जबकि भाजपा को 42-50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में शादी के नाम पर एक लाख 50 हजार रुपये की ठगी, FIR दर्ज
वहीं, जेवीसी पोल के अनुसार, भाजपा को 39-45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि आप 22-31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। दिल्ली की राजनीति में कभी प्रमुख ताकत रही कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। हलांकि माइंड ब्रिंक और वी प्रसाइड के सर्वे इनसे उल्ट ही परिणाम दिख रहे हैं।