
हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 240 से ज्यादा सड़कें बंद
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। नारकंडा, मनाली, कुफरी और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात दर्ज किया गया है, जिससे परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेशभर में 250 सड़कें, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, पूरी तरह से बंद हो गए हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में हिमपात व आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान केलंग में -10.2°C, कुकुमसेरी में -9.8°C, कल्पा में -2.1°C, मनाली में 1.6°C, धर्मशाला में 4.2°C और शिमला में 6.2°C दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें :हिमाचल में होम स्टे संचालकों को बड़ी राहत, सीएम सुक्खू ने दिए नए नियम बनाने के आदेश
परिवहन और जनजीवन ठप
मनाली और नारकंडा में तीन इंच, जबकि अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर करीब 0.75 फीट बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के पांगी और भरमौर में भी भारी हिमपात दर्ज किया गया है। सोमवार को भुंतर में 10.5 मिमी और मनाली में 7 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई है।
चंद्रभागा नदी का बहाव चार दिन बाद सुचारू
लाहौल-स्पीति के जाहलमा गांव के पास हिमस्खलन से रुकी चंद्रभागा नदी का जल प्रवाह चार दिन बाद फिर से शुरू हो गया है। इस दौरान नदी का जलस्तर जोबरंग पुल तक पहुंच गया था, जिससे कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। सोमवार सुबह नदी ने अपना रास्ता बना लिया, लेकिन पानी बढ़ने से जसरथ गांव की अस्थायी पुलिया बह गई।