
Chamba : निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की काॅलोनी में भीषण अग्निकांड, जिंदा जला मजदूर
पोल खोल न्यूज़ | चम्बा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। वहीं, अग्निकांड में एक मजदूर की जिंदा जलकर माैत हो गई है। शुक्रवार आधी रात को यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद निवासी संगेड के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें :चैत्र मेलों पर विशेष : हिमाचल में एक ऐसा स्थान जहांँ साक्षात शिव के अंश रूपी बाबा बालक नाथ का निवास है
वहीं, काॅलोनी में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अग्निकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।