
हिमाचल की बसों को पंजाब में मिलेगी सुरक्षा, सीएम सुक्खू और भगवंत मान के बीच हुई अहम बातचीत
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की सुरक्षा को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक अहम वार्ता हुई। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचली बसों पर हो रहे हमलों और अशांति के मुद्दे को गंभीरता से उठाया, जिसके बाद पंजाब सरकार ने सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया।
सीएम भगवंत मान ने साफ किया कि बसों पर पथराव करने वालों और अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के डीजीपी स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हिमाचल की बसें पंजाब में पूरी सुरक्षा के साथ चलें।
ये भी पढ़ें : चण्डीगढ़ से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी बस केमें तोड़फोड़ पर एफआईआर दर्ज
विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम सभी धार्मिक गुरुओं का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन माहौल खराब करना अनुचित है।