
अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ढाबा संचालक पर चलाई गोली, नकदी और एलईडी लेकर फरार
पोल खोल न्यूज़ | मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पुलघराट में शुक्रवार रात को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ढाबा संचालक पर गोली चला दी। गोली गाल को छूती हुई निकली। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलघराट में ढाबे पर खाना पैक करवाते हुए बाइक सवार युवकों ने संचालक से रुपये छीन लिए, फिर एलईडी भी ले गए।
ये भी पढ़ें: बलोह में आग से दो गौशालाएं जलकर राख, लाखों का नुकसान
ढाबा संचालक के विरोध करने पर गोली चलाई। गनीमत रही कि गाल को छूती हुई निकल गई। ढाबा संचालक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है।