
आज सीएम सक्खू भोरंज में लगाएंगे शिलान्यासों और लोकार्पणों की झड़ी,
बस्सी के शंभू ताल में बनेगा नया बस स्टैंड
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को मुख्यमंत्री भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जाहू के खेल मैदान में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर की दोपहर डेढ़ बजे सफल लैंडिंग करवाई गई, क्योंकि मुख्यमंत्री 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।
साढ़े दस बजे होगी लैंडिंग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का हेलीकॉप्टर करीब साढ़े दस बजे जाहू में खेल मैदान में लैंडिंग करेगा। उसके बाद जाहू में बनने वाले औद्योगिक क्षेत्र व जल शक्ति विभाग के निरीक्षण भवन (विश्राम गृह) का शिलान्यास कर करहा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास, भोरंज अस्पताल का उद्घाटन, बस अड्डे व सम्मू ताल के सौंदर्यकरण का शिलान्यास, 28 ओवर हैड टैंकों को शिलान्यास, लगवाल्लती-बमसन पेयजल योजना व मतलाना पुल का उद्घाटन, भोरंज को 24 घंटे पानी देने वाली मालियां सधिरयाण पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे।
कर्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वारा जाहू में औद्योगिक केंद्र व सुलगवान डोहग में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास से करेंगे।
भोरंज अस्पताल को मिलेगा आज नया भवन
इसी तरह 12 करोड़ रुपए से बने भोरंज सिविल अस्पताल के नव निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में कंज्याण में लोगों को समस्याएं सुनी जाएंगी और जनसभा को संबोधित करेंगे।
तैयारियां पूरी
शुक्रवार पिछले दिन भोरंज विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठनिया, जिला पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा, भोरंज एसडीएम संजय स्वरूप, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा, भोरंज ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर ने जाहू में उतरने वाले मुख्यमंत्री के हैलिकाप्टर के स्थल व कंज्याण में जनसभा स्थल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत के लिए जाहू से लेकर कंज्याण तक प्रशासन ने जगह-जगह स्वागत द्वार भी लगाए हैं। उधर भोरंज विधायक सुरेश कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भोरंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा सफल व एतिहासिक होगा। कार्यकत्र्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के लिए जाहू, बस्सी भोरंज, भरेड़ी व अन्य जगहों में निमंत्रण दिए गए । लोगों से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भाषण सुनने की अपील की।