तिलक राज शर्मा ने खड़गे का जताया आभार…
कांग्रेसियों ने जताई खुशी…
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
तिलक राज शर्मा पूर्व विधायक सदर बिलासपुर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए जालंधर ग्रामीण लोकसभा सीट का जिला का समन्वयक नियुक्त किया गया हैं। जिसके अधीन करतारपुर, नकोदर, शाहकोट, फिलौर और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र होंगे। इनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी में जहां एक तरफ पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा का कद पार्टी में बढ़ा है।
वहीं पर उन्होंने कहा है की इस जिम्मेदारी के लिए वह पार्टी आलाकमान का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि आनेवाले लोकसभा चुनावों में पंजाब में पूरी मेहनत से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। तिलक राज शर्मा ने कहा कि उनकी इस नियुक्ति के लिए वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्वाध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाल जी देसाई और प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा का आभार व धन्यवाद करते हैं।
ये भी पढ़ें : मौसम साफ होने के बाद भी लोगों की मुश्किलें बरकरार, 473 सड़कें अभी बंद
इधर सदर बिलासपुर कांग्रेस के नेताओं में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान, हेम राज ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर, कांग्रेस के नवनियुक्त नामंकित सदस्यों श्याम लाल पवंर, बीना राणा मनीष शर्मा व साजिद खान, धीरज शर्मा, लक्षण दास कौशल, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, कांता शर्मा, निक्का राम मेहता, भूपिंदर सिंह ठाकुर, अनीश ठाकुर, पुनीत कौंडल, प्रेम लाल, राजेन्द्र चौहान, कंचन शर्मा, विजय कुमार, रूप लाल चौहान, संजीव शर्मा, दिव्य कुमारी, देवांश शर्मा, विजय लक्ष्मी, शैलेन्द्रा शर्मा, पारुल चौहान, अपूर्व शर्मा, केवश कौंडल, राजीव शर्मा, अरमान अली, हैपी सिंह, रिदम शर्मा, निशा शर्मा, महबूब खान, हमीद खान, राजेन्द्र वर्मा, शुभम चौहान, सन्दीप कुमार, रमेश राणा, गौरव भारद्वाज, किरण कुमार व अन्य कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा की इस नियुक्ति के लिए खुशी जताई है और साथ ही कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद व आभार जताया है।