
HPBOSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 74.61% रहा परिणाम
पोल खोल न्यूज़ | धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने सोमवार को ही घोषणा कर दी थी कि आज 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक हुई थीं। इस बार 15 दिन पहले रिजल्ट घोषित हुआ है। प्रमाणपत्र डिजीलाॅकर में मिलेंगे। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है। इस बार 91622 छात्रों ने परीक्षा दी थी, 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।
गौरतलब है कि साल 2023 में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 89.7 प्रतिशत रहा था, जो कि इस साल घटकर 74.61 रह गया है।
प्रथम तीन स्थानों पर ये छात्र रहे
1. हमीरपुर की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक प्राप्त किए हैं।
2. कांगड़ा की कृतिका शर्मा ने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं।
3. बिलासपुर के शिवम शर्मा ने 700 में से 697 अंक प्राप्त किए हैं।
4. शिमला की धृति टेगटा ने 700 में 697 अंक हासिल किए हैं।
5. कांगड़ा की रुशिला सूद ने 700 में 697 अंक हासिल किए हैं।
पिछले साल लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
हिमाचल बोर्ड 10वीं के परिणाम में, एक उल्लेखनीय उपलब्धि देखी गई क्योंकि 8 लड़कियों ने शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया। हालांकि, केवल 2 लड़के ही शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाने में सफल रहे। जो छात्र हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल मानवी ने 99.14% अंकों के साथ हिमाचल कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया, जबकि दीक्षा कत्याल ने 693 अंकों के साथ दूसरा और अक्षित शर्मा ने 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।