
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भरा नामांकन
पोल खोल न्यूज़ | मंडी
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि आज मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने नामांकन भर दिया है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह के साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें: षड्यंत्रकारी न यहां टिके न वहां टिक पाएंगे, धोखेबाजों को जनता सिखाएगी सबक : प्रेम कौशल
वहीं, नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि 4 जून को बॉक्स ऑफिस पर पिटेगी भाजपा की फिल्म। मोहतरमा को मुद्दों की समझ नहीं है और हम सिर्फ मुद्दों पर ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने दावा किया कि इस बार विक्रमादित्य सिंह 2 लाख के ज्यादा मार्जिन से जीतेंगे। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा प्रदेश की जनता जान चुकी है। भाजपा ने जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की थी, जिसका जवाब उन्हें अब चुनावों में मिलेगा।