
आज का इतिहास : सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट किया लांच
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 15 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1242-दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।
1817-प्रख्यात विद्वान और धार्मिक नेता देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म।
1907-महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव का जन्म।
1923-भारतीय हास्य अभिनेता का जॉनी वॉकर जन्म।
1935-मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।
1940-दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।
1957-ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958-सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।
1965-बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म।
ये भी पढें: Himachal :स्माइलैक्स कंपनी का नारकोटिक ड्रग लाइसेंस रद्द
1993-भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़’ के.एम. करिअप्पा का निधन।
1995-एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1998- भारतीय राजनीतिक दल जनता पार्टी के राजनेता राधिका रंजन गुप्ता का निधन।
1999-कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
2001-इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
2002-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2003-इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
2005-20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
ये भी पढें: सुभाष ढटवालिया के नामांकन पर सुक्खू खनन माफिया पर जम कर बरसे
2008-श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2010-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन।
2013–इराक की हिंसा में तीन दिनों में 389 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी।
2017-भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री सुब्रमण्यम रामास्वामी का निधन।