
लेफ्टिनेंट बनने पर अंकेश चौहान को किया सम्मानित
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
भारतीय सेवा में हाल ही में लेफ्टिनेंट बने अंकेश चौहान को उनके घर जाकर लोग बधाइयां दे रहे हैं तथा सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर तथा ग्राम पंचायत टपरे के प्रधान दिवान चंद्र उन्हें सम्मानित किया।टौणी देवी के झोखर गांव के अंकेश चौहान हाल ही में लेफ्टिनेंट बनकर घर पहुंचे हैं तथा परिजनों व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर व टपरे के प्रधान दीवान चंद ने बताया कि उनके क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि गांव के युवा ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और सेना में एक लिपिक के तौर पर भर्ती हुए थे और कुछ ही वर्षों बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर लेफ्टिनेंट का पद पाया है।उन्होंने इसके लिए उनके परिजनों को भी बधाई दी है तथा युवा वर्ग को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आग्रह किया है। जिससे अधिक से अधिक युवा सेना में जाकर बड़े पदों पर सेवाएं प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र का अंकेश ने गौरव बढ़ा दिया है।