‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में डी ए वी पब्लिक स्कूल में किया गया पौधा रोपण
पोल खोल न्यूज़ | टौणी देवी
आज डी ए वी पब्लिक स्कूल, दरकोटी में प्रधानाचार्य एम एस डोगरा के मार्गदर्शन में पौधा रोपण का कार्य किया गया। इस कार्य में दलजीत डोगरा (Managing director &CEO Zorosatrian CO-OP. Bank..Ltd.(Mumbai) ने आम व अर्जुन का पड़े लगाकर इस अभियान में अपना योगदान दिया। उन्होंने पेड़ों के महत्व को बताते हुए अपनी संस्कृति का अपनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर पाठशाला का स्टाफ रितु बाला, सुनीता कुमारी, सोनी देवी, रीता कुमारी, पूनम, कुमारी सपना, क्लर्क महेंद्र सिंह, सहायक सुमना एवं निशा व स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चे कार्तिक चौहान, शिवांगी, शानवी, शगुन व सोनल हीर कार्यक्रम का हिस्सा बने।