आज का इतिहास : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 17 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1489-निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1712-इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1850-हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1893-इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1919-यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।
1929-सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
1943-ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
1943- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का जन्म।