विधायक रंजीत सिंह ने देहरा से नव निर्वाचित विधायिका कमलेश ठाकुर को उपचुनाव में विजय होने पर दी बधाई
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने देहरा से नव निर्वाचित विधायिका मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को उपचुनाव में विजय होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से पराजित किया है। कमलेश को 32737 वोट मिले, जबकि होशियार सिंह को 23338 वोट मिले। प्रदेश भर के लोगों की निगाहें इस सीट पर लगी थीं।
शुरुआती दौर की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर पिछड़ रहीं थी, वो लगातार 4 राउंड तक पीछे रही, लेकिन उसके बाद हर राउंड के साथ उनका मार्जिन बढ़ता चला गया और 10वें राउंड में उन्होंने होशियार सिंह को बुरी तरह से पछाड़ दिया।