बारिश में किस तरह के पहनें कपड़े, करें ऐसे कपड़ों का चुनाव
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
भीषण गर्मी के बाद जब बारिश की बूंदे जमीन पर पड़ती हैं तो इससे लोगों को काफी राहत मिलती है। बारिश होने से गर्मी से तो राहत मिल जाती है, पर कपड़ों को लेकर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। इस मौसम में कपड़े सूखने में काफी समय लेते हैं। कई कपड़े तो ऐसे होते हैं, जिनको पहनने की वजह से स्किन पर रैशेज होने लगते हैं।
इसी के चलते जिस तरह से गर्मी के मौसम में अलग तरीके से हम सभी अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह इस मौसम में भी स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है। स्किन का ध्यान रखने के लिए अलग तरीके के फैब्रिक के आउटफिट पहने जाते हैं। मानसून में स्टालिश दिखना ट्रिकी हो जाता है। यह समझ नहीं आता कि ऑफिस के लिए क्या पहनें या शाम को डिनर डेट पर मिनी ड्रेस ठीक रहेगी या मैक्सी? क्या इस दौरान सफेद रंग पहनने से बचना चाहिए?
अगर आपको भी यह सवाल परेशान करते हैं, तो फिक्र न करें। यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इसमें कोई शक नहीं कि मानसून में स्टाइल करना आसान नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इस दौरान एवरेज लुक ही अपनाएंगी! तो आइए जानें कि मानसून में किस तरह स्टाइलिश दिखा जा सकता है। आइए जानते हैं बारिश के दिनों में कपड़ों का चयन करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
बारिश के दिनों में कॉटन के कपड़ों का चुनाव बेहतर हो सकता है। दरअसल, बरसात के समय मौसम में नमी ज्यादा होती है, सूती कपड़े नमी सोखते हैं। इन्हें पहनने के बाद हल्की-फुल्की बारिश में भीगने से भी समस्या नहीं होती।
बरसात के मौसम में नाइलॉन फ्रेब्रिक आरामदायक साबित हो सकता है। यह गर्मी पैदा करता है और पानी को ज्यादा देर तक टिकने भी नहीं देता, ये सूखता भी बहुत जल्दी है, इसलिए बारिश के मौसम में नाइलॉन एक अच्छा विकल्प हो सकता है, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ये कपड़े एकदम फिट न हों।
शिफॉन या जार्जेट के कपड़े भीगने पर आसानी से सूख जाते हैं, हालांकि इन कपड़ों के भीगने या उन पर नमी लगने पर ये जल्दी ही पारदर्शी हो जाते हैं, इसलिए इनका उपयोग सोच समझकर करना चाहिए।
बारिश के मौसम में कपड़ों का चयन करते समय रंगों का खास ध्यान रखें। भले ही आपको ब्राइट रंग ना पसंद हों, लेकिन आप बरसात के मौसम में रेड, पिंक, येलो, ग्रीन आदि रंग कैरी कर सकते हैं। ये काफी अच्छे लगते हैं। इसे पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखेंगे।
जूते किस तरह के हैं बेस्ट?
बारिश में सबसे बड़ा चैलेंज होता है जूतों को स्टाइल करना। यह समय ज़ाहिर तौर पर महंगे जूतों का तो नहीं होता। लेकिन चप्पल या फ्लिप-फ्लॉप्स ही एक मात्र ऑप्शन नहीं है। ऐसे कई ब्रैंड्स हैं, जो बारिश के लिए खास फुटवियर बनाते हैं। ये फुटवियर न सिर्फ आरामदायक होते हैं बल्कि फैशनेबल भी लगते हैं। आप चाहे तो ब्राइट रंग के फुटवियर भी पहन सकती हैं।