इस मंत्र के बिना अधूरी है नाग पंचमी की पूजा, ऐसे करें इसका जाप
पोल खोल न्यूज़ डेस्क | हमीरपुर
नाग पंचमी का पर्व बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त, 2024 दिन शुक्रवार यानी आज मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान शिव और नाग देवता की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शुभता का आगमन होता है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
ऐसे में सुबह उठकर पवित्र स्नान करें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जल चढ़ाएं और विधिवत नाग देव की पूजा करें। उनके मंत्रों और स्तुति का पाठ करें। फिर आरती से पूजा का समापन करें। ऐसा करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।