आज रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन आईजीएमसी से सचिवालय तक करेंगे पैदल मार्च
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या को लेकर डॉक्टरों का गुस्सा भड़का हुआ है।वहीं, पीड़िता को न्याय दिलाने और डॉक्टरों की सुरक्षा तथा दूसरी मांगों को पूरा करने को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेगा।
वहीं, बताया जा रहा है कि आईजीएमसी से मंगलवार सुबह 10:15 बजे के करीब मुख्य गेट से डॉक्टरों का दल पैदल मार्च निकालेगा। यह पैदल मार्च रीगल से ओक ओवर होते हुए सचिवालय पहुंचेगा। वे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ज्ञापन सौंपेंगे। इसके अलावा अगर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल यहां पर होंगे तो उनसे भी मुलाकात कर डॉक्टरों की मांगों और समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस दौरान सेमडिकोट के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।